12orai03कोंच-उरई। जब किसी के सिर पर काम का भूत सवार होता है तो वह उम्र का भी लिहाज छोड़ देता है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौरा में प्रकाश में आया है जहां शौच क्रिया के लिये गई एक सात वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही सत्तर साल के वृद्ध ने नीचता की हदें पार करते हुये गंदी हरकत कर दी। बच्ची के पिता ने कोतवाली में तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा निवासी एक व्यक्ति की सात बर्षीय बेटी जो कक्षा तीन की छात्रा है, आज सुबह गांव के बाहर शौचक्रिया के लिये गई थी तभी गांव के ही सत्तर बर्षीय वृद्ध मुठी पुत्र मातादीन ने उसे पकड़ लिया और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वृद्ध की इस हरकत पर बच्ची चिल्लाई तो गांव के ही कुछ लोग उसकी चीखें सुन कर मौके पर पहुंच गये और वृद्ध की काफी लानत मलानत कर दी। वृद्ध वहां से रफूचक्कर हो गया। बच्ची के पिता ने कोतवाली में वृद्ध के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply