27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। नीमा के बरिष्ठ सदस्य और आरएसएस के नगर संघ चालक डॉ. अनिल झा की चाची के निधन पर नीमा की शोकसभा अध्यक्ष डॉ. सुशील तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान डॉ. सतीश शुक्ला, डॉ. दिलीप अग्रवाल, डॉ. हरिमोहन गुप्ता, डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ. आनंद शर्मा, डॉ. एलआर श्रीवास्तव, डॉ. आरबी जैन, डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. अशोक सोहाने, डॉ. दिनेश उदैनिया, डॉ. रवीन्द्र अग्रवाल सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे। संघ के नगर कार्यवाह शैलेष सोनी, ओमनारायण मिश्रा, मिरकू महाराज, नरोत्तमदास सोनी, सांसद भानुप्रताप वर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply