उरई। जमुना पैलेस में जन अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक गया प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन मण्डल प्रभारी मोहन सिंह कुशवाहा ने किया। जिसमें जन अधिकार मंच के मुखिया और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के 14 मार्च को जनपद आगमन पर स्वागत एवं सभा में भारी भीड़ जुटाने की रणनीति तैयार की गयी।
सभा में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुमन कुशवाहा, मंडल प्रभारी सुन्दर सिंह कुशवाहा, शिव कुमार ठेकेदार, सरमन सिंह प्रधान, दिनेश गांधी, मीडिया प्रभारी लोकेश अजनारी, धीरेन्द्र कुशवाहा जैसारी, सुनील कुशवाहा पत्रकार बरहा, विवेक कुशवाहा, अशोक पाल, विमल राठौर, महादेवी कुशवाहा, गीता कुशवाहा, सुरेन्द्र पाल सिंह बरहा, राजेश बरहा आदि लोगों ने भी अपने सुझाव दिये। साथ ही अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से सभा में उपस्थित होने की अपील की गयी।
बैठक में कमलेश कन्हरपुरा, लालू कुशवाहा ताहरपुर, सुरेश बसोब, राजेन्द्र कुशवाहा, मोनू, राजकुमार श्रीवास, अनूप रेवा, दीपक सांवरी, दीपक प्रजापति दीपू, राहुल श्रीवास, चन्द्रभान पाल, धर्मेन्द्र राजपूत, मनोज राजपूत, सन्तोष श्रीवास और फीरोज खान उपस्थित रहे।








Leave a Reply