उरई। स्वाट टीम के प्रभारी को उनकी कार्यप्रणाली को लेकर चल रही विवादित चर्चाओं की वजह से आखिर हटा दिया गया है। एसपी ने लगे हाथों नये प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी है।
स्वाट टीम के प्रभारी अनुराग चौधरी की कार्यप्रणाली पर लगातार उंगलियां उठ रही थीं। हालांकि उनकी अगुवाई में टीम ने कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा भी किया लेकिन सारी उपलब्धियां बदनामी को हवा देने वाली चर्चाओं के सामने फीकी पड़ गयीं। नतीजतन पुलिस अधीक्षक एन कोलांची को उन्हें हटाने का फैसला लेना पड़ा। उनके स्थान पर पुलिस अधीक्षक ने टीएसआई रहे अखिलेश उमराव को स्वाट टीम का प्रभारी नियुक्त किया है। यह दूसरी बात है कि अखिलेश उमराव की क्षमताओं से परिचित जनमानस में स्वाट टीम की बागडोर उन्हें सौंपने का फैसला हजम नहीं हो रहा।

Leave a Reply