13orai01जिले के लिये गौरव का अवसर
उरई। भारत विकास परिषद बुन्देलखण्ड प्रान्त के वर्ष 2016-17 के कार्यकारिणी का चुनाव ओरछा में गत 6 मार्च को सम्पन्न हुआ जिसमें चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव प्रक्रिया से प्रान्तीय अध्यक्ष राजेश जैन झांसी, प्रान्तीय महासचिव इं.अजय इटौरिया उरई एवं प्रान्तीय कोषाध्यक्ष दीपक सिंघई ललितपुर से निर्वाचित घोषित किये गये। जैसे ही खबर उरई नगर पहुंची। उरई शाखा के सदस्यों पदाधिकारियों ने उरई के शिक्षाविद, समाजसेवी इं.अजय इटौरिया के निवास पर पहुंचकर बधाई दी।
नवनिर्वाचित प्रान्तीय महासचिव इं.अजय इटौरिया ने बताया कि केन्द्र के निर्देशानुसार प्रान्त में शाखाओं का विस्तार एवं भारत विकास परिषद के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्रमुखता होगी। समाजसेवा कर सभी वर्गों में भारत विकास परिषद के पांच तत्व सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा एवं समर्पण से निस्वार्थ सेवाकर समाज में अपना योगदान देकर राष्ट्र सेवा के लिये परिषद आगे रहेगी।
इस अवसर पर जीवनराम गुप्ता ने कहा कि उरई शाखा के लिये बहुत गौरव की बात है कि उरई शाखा प्रान्त में अपना योगदान देगी। प्रथम बार उरई से प्रान्तीय महासचिव इं.अजय इटौरिया के निर्वाचित होने से हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर डा.रामकिशोर पहारिया, रीतेश तरसौलिया, सन्तोष गुप्ता, नवीन विश्वकर्मा, राजेश निगोतिया, रामनरेश गुप्ता एवं युद्धवीर कंथरिया, भूपेन्द्र गुप्ता, राघवेन्द्र परिहार, ममता स्वर्णकार, रामजी सेंगर उपस्थित रहे। दोनों शाखाओं के अध्यक्ष रीतेश तरसौलिया एवं युद्धवीर कंथरिया ने आगामी वर्ष में प्रान्त में उरई के महत्व को बरकरार रखने का संकल्प लिया और कहा कि हमारा नेतृत्व युवा समाजसेवी, शिक्षाविद इं.अजय इटौरिया के हाथ में आने से हम उरई के साथ-साथ प्रान्त में भी भारत विकास परिषद के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपने महासचिव को कन्धे से कन्धा मिलाकर पूर्ण सहयोग देने के लिये हमेशा तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply