उरई। ठड़ेश्वरी मन्दिर के पुजारी विजय नारायण त्रिवेदी का शनिवार की रात देहावसान हो जाने से जिले भर के श्रद्धालुओं में शोक की लहर व्याप्त हो गयी। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठड़ेश्वरी मन्दिर में उनके दर्शनों के लिये पहुंचे। उनका अन्तिम संस्कार प्रात: पूरे धार्मिक विधि विधान से कालपी में यमुना तट पर किया गया। इस मौके पर जिले के प्रमुख गणमान्य लोग मौजूद रहे।








Leave a Reply