13orai02उरई। शहीद ए आजम भगत सिंह और उनके साथियों के बलिदान दिवस को मनाने की रूपरेखा तय करने के लिये इप्टा उरई की बैठक डा.सतीश चन्द्र शर्मा के आवास पर अध्यक्ष सुधीर अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इसमें तय किये गये कार्यक्रम के मुताबिक शहीदों के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर 22 मार्च को शाम 7 बजे शहीद भगत सिंह पार्क में दीप प्रज्वलित किये जायेंगे। 23 मार्च को प्रात: 8 बजे पार्क में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण होगा। शाम 4 बजकर 30 मिनट पर भगत सिंह पार्क से माहिल तालाब, बजरिया, अम्बेडकर चौराहा होते हुए गांधी चबूतरा तक सांस्कृतिक मार्च निकाला जायेगा।
इसी कड़ी में 27 मार्च को भगत सिंह साइंस महाविद्यालय में इप्टा का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमें इप्टा उरई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा। साथ ही 16 व 17 अप्रैल को होने वाले प्रान्तीय सम्मेलन में भेजने हेतु डेलीगेट का चयन किया जायेगा। बैठक में सुधीर अवस्थी, देवेन्द्र शुक्ला, डा.सतीश चन्द्र शर्मा, राज पप्पन, संजीव, संतोष दीक्षित, राजकुमार सिंह, चन्दन, अमर, गौरव, अमजद आलम, धर्मेेन्द्र कुमार, देव सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply