उरई। तहरीक ए फलाह ए सुन्नियत आर्गनाइजेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मार्च को सामूहिक शादी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विवाह के सारे इंतिजाम किये जा चुके हैं। यह बात कमेटी के अध्यक्ष राजू मछली वाले सभासद ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर देश के महरारा शरीक के शज्जादा नशीन सरपरस्त के रूप में तशरीफ ला रहे हैं। अराकीन तहरीके फलाहे सुन्नियत आर्गनाइजेशन एवं तहरीक ए फलाह ए सुन्नियत संस्था द्वारा हर वर्ष होने वाले सामूहिक शादी सम्मेलन का कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस बात को लेकर कमेटी के अध्यक्ष ने प्रेस को बताया जिसमें उन्होंने कहा कि समस्त जाति के 31 जोड़ों के निकाह की तैयारी पूरी कर ली गयी है। यह निकाह 20 मार्च को बमुकाम एमएसबी इंटर कालेज कालपी में होना तय पाया गया है। जिसमें जेरे एहतिमाम से गरीब बेटियों की इजतिमाई शादी को बड़े ही धूमधाम से कराया जायेगा। इस मौके पर जेरे सरपरस्ती गुले गुलजार बरकातियत पीरे तरीकत रफीके मिल्लत हजरत अल्लामा अलहाज अश्शह सैयद नजीब हैदर मियां कादरी बरकाती नूरी साहब किब्ला सज्जादा नशीन सानकाह आलिदा बरकातिया मारहदा शरीफ जिला एटा तशरीफ ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर समस्त उक्त जोड़ी की शादी व खाने का व ठहरने की व्यवस्था कर ली गयी है। कार्य के अंजाम देने के लिये कमेटी के लोगों ने कहा कि हर तरह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

Leave a Reply