27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। बिजली विभाग की विजीलेंस टीम के नाम से युवकों का गिरोह लोगों को लूटने में सक्रिय है। शनिवार को इन युवकों ने लघु सिचाई के स्टोर के पीछे चुर्खी बाईपास के नजदीक बसी आबादी में कई लोगों को कार्रवाई का भय दिखाकर उनसे हजारों रुपये ठग लिये।
उक्त मोहल्ला निवासी दर्शन सिंह कुशवाहा ने बताया कि दो बाइकों से चार युवक उनके घर में आ धमके। उन्होंने खुद को बिजली विभाग की विजीलेंस टीम का मेंबर बताया और उनके घर में चैकिंग के नाम पर चारों ओर जमकर धमाचैकड़ी मचाई। युवकों में से एक उन्हें अपना परिचय जेई के रूप में दे रहा था। उसने कहा कि तुम ज्यादा लोड जलाकर कानून तोड़ रहे हो इसलिए तुमसे भारी जुर्माना वसूल किया जायेगा और रिपोर्ट लिखवाकर जेल भी भिजवाया जायेगा। दर्शन सिंह ने कहा कि उनकी बातों से वे डर गये। बाद में उन्होंने कार्रवाई न करने के लिए उनसे 12 हजार रुपये ऐठ लिये। कई और घरों में भी उन्होंने इसी तरह से वसूली की। अगले दिन जब लोगों ने नंबर पता करके बिजली विभाग के जेई से बात की तो उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने और न ही किसी विजीलेंस टीम ने उक्त मोहल्ले में रविवार को कोई चैकिंग की है। जाहिर है कि विजीलेंस टीम के नाम से आये युवक ठगी के मास्टर माइंड थे। हालांकि पीड़ितों ने पुलिस में सूचना नही दी है।

Leave a Reply