उरई। शादी का झांसा देकर जीजा के घर रह रही युवती के साथ सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने कई बार शारीरिक संबंध बनाये और इसके बाद वह अपनी बात से मुकर गया। युवती ने इस मामले में पुलिस को रेप का मुकदमा लिखाने की तहरीर दी है।
कुरारा जिला हमीरपुर निवासी युवती कालपी के मोहल्ला कागजीपुरा में अपने जीजा के यहां रहकर एमए की पढ़ाई कर रही है। उसका कहना है कि बारा निवासी नरेंद्र कुमार उसके पास विवाह का प्रस्ताव लेकर आये थे। वे सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर हैं और गुवाहाटी मे तैनात हैं। इस कारण उसने और उसके परिजनों ने उन्हें साफ जबाव दिया कि तुम्हारे घरवालों की दहेज की मांग पूरा करना उनके लिए संभव नही होगा। इसलिए शादी की बात तब करो जब अपने घरवालों से बगावत का इरादा बना लो। फिर भी नरेंद्र कुमार उनके पास आते रहे और उससे जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बना लिया। अब उन्होंने किसी दूसरी जगह 15 लाख रुपये के दहेज में रिश्ता तय कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है फिर भी छानबीन कराई जायेगी।







Leave a Reply