27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकोंच-उरई। प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों को लेकर कल समाजवादी दिवस मनाया जा रहा है जिसमें सभी अधिकारी स्तर के लोग उन योजनाओं का ब्यौरा संकलित करने में लगे हैं जिन्हें जनहित में सरकार ने लागू किया और उनका क्रियान्वयन किया गया। इसके इतर, समाजवादी दिवस पर कल कोंच और नदीगांव खंड विकास कार्यालयों में सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा सुझायेंगे। उक्ताशय की जानकारी बीडीओ कोंच बब्बनराय और बीडीओ नदीगांव गणेशप्रसाद ने संयुक्त रूप से दी है।

Leave a Reply