शेर-ओ-शायरी की आड़ में सांसद पर चले तीर
14orai07जालौन-उरई। ‘तुमने चाहा नहीं हालात बदल सकते थे, मेरे आंसू तेरी आंखों से निकल सकते थे।’ यह शेर क्षेत्रीय सांसद को इंगित करते हुए ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए चलाए जा रहे क्रमिक अनशन के सातवें दिन वरिष्ठ समाजसेवी वसीउर्रहमान सिद्दीकी ने पढ़ा।
‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वावधान में चलाए जा रहे क्रमिक अनशन के सातवें दिन सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी वसीउर्रहमान सिद्दीकी ने कहा कि बड़े दुःख विषय है कि आजादी के 69 साल बीत जाने के बाद भी नगर को रेलवे लाइन से नहीं जोड़ा जा सका है। उन्होंने ‘तुमने चाहा नहीं हालात बदल सकते थे, मेरे आंसू तेरी आंखों से निकल सकते थे’ शेर पढ़ते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद यदि गृहनगर के मोह में न फंसते तो नगर को रेलवे लाइन से जोडा जा सकता था। परंतु उन्होंने गृह नगर के मोह के चलते ऐसा होने नहीं दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेशचंद्र सिंघल ने कहा कि नगर की जनता ने 3 बार भानु प्रताप वर्मा को सांसद बनाया। मगर उन्होंने आज तक प्रयास नहीं किया कि नगर में रेल लाइन आए और नगर का विकास हो। गौरीश द्विवेदी कामरेड रामसिंह, प्रदुम्न दीक्षित इटहिया व इमरान अंसारी आदि ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद को नगर की उपेक्षा करना काफी मंहगा साबित होगा। अब भी समय है सांसद भूल सुधार कर लें। अन्यथा की स्थिति में उन्हें पछतावे के सिवा और कुछ नहीं मिलेगा। वरिष्ठ अधिवक्ता अशरफ अली व असलम सिद्दीकी ने कहा कि जालौन नगर आजादी के वीर सपूतों की भूमि है। आज नगर की जनता रेल की मांग को लेकर आंदोलित है, यदि नगर को रेलवे लाइन नहीं मिली तो यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा। इससे पूर्व ब्लाॅक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, समाजसेवी आलोक खन्ना, विवेक मिश्रा व महेश स्वर्णकार ने छठे दिन के अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इसके साथ ही सातवें दिन के अनशनकारी गौरीश द्विवेदी, अहमद राईन, रविंद्र यादव उर्फ मोनू बाबा, आलोक बाथम, नीरज राठौर, महेंद्र साहू, हनुमंत प्रजापति व बसंत सिंह राजावत का माल्यार्पण कर उनका अनशन शुरू कराया। इस मौके पर छत्रपाल सिंह, मनोज रिछारिया, राहुल बाबा, अंकुर द्विवेदी, रमाकांत निरंजन, कपिल सोनी, विनय कुमार निगम, नितिन प्रधान, अकरम सिद्दीकी, अशोक यादव, सामीर अली, सूर्या यादव, फूलसिंह कुशवाहा, राजू यादव, प्रताप नारायण दोहरे, सौरभ यादव, अजीत, लकी ठाकुर, रामानंद वर्मा, छक्की लाल याज्ञिक, मेजर आशाराम दोहरे, महेश दीक्षित, सुरेश राव डेंगरे, थोपन यादव, सफीक राईन, मोंटू मिश्रा आदि सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने भी सौंपे समर्थन पत्र
कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैधरी श्याम सुंदर व युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव आशीष चतुर्वेदी ने तहसील गेट के सामने ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले चल रहे क्रमिक अनशन स्थल पर आकर समिति को अपना समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि इस आंदोलन में वह अपनी ओर से हर संभव सहयोग करेंगे।

Leave a Reply