उरई। 28 मार्च 2016/समस्त बैंकर्स बैंकों में लम्बित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित ऋण आवेदन पत्रों को त्वरित गति से कार्रवाई पूर्ण कर ऋण स्वीकृत करायें। जिससे वह अपना रोजगार शुरू कर सकें।
उक्त बात प्रभारी जिलाधिकारी आनन्द कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति (डी0एल0आर0सी0) की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी बैंकर्स सी0डी0 अनुपात को बढ़ाये साथ ही ए0सी0पी0 का प्रतिशत बतायें और लक्ष्य के अनुरूप पूर्ति करें। एस0सी0पी0 के अन्तर्गत 982 आवेदन पत्रों के सापेक्ष 164 स्वीकृत कर धनराशि आवंटित की जा चुकी है शेष 818 आवेदन बैंकों में लम्बित है। जिसे तत्काल स्वीकृत किये जाने की कार्यवाही की जाये। माईक्रो कामधेनु योजना के अन्तर्गत लक्ष्य 30 के सापेक्ष 42 आवेदन पत्र एकत्र कर 14 स्वीकृत कराये गये और 03 को धनराशि आवंटित की गई। शेष 16 पर कार्यवाही चल रही है। के0सी0सी0 (ज्ञब्ब्) किसान क्रेडिट कार्ड से प्रत्येक किसान को आच्छादित कर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये गये। बैंक शाखायें खोलने का लक्ष्य पूर्ण किया जाये। जो शाखायें जिन स्थानों हेतु स्वीकृत है उन्हीं स्थानों पर खोली जाये। अन्य स्थानों पर खोलने पर लक्ष्य पूर्ति में सम्मिलित नहीं किया जा सकेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0पी0 सिंह, एल0डी0एम0 सिद्धार्थ पाल, आर0बी0आई0 के अधिकारी, सांसद भानू प्रताप सिंह वर्मा, विधायक माधौगढ़ सन्तराम कुशवाहा, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।







Leave a Reply