28orai02रामपुरा-उरई। बिल वसूली के लिए टाइट बिजली विभाग ट्रिपिंग के कारण परेशान उपभोक्ताओं के प्रति कोई जबावदेही महसूस करने को तैयार नहीं हैं। राज्य सरकार द्वारा आपदा के इन दिनों में बुंदेलखंड वासियों का दिल जीतने के लिए की जा रही मशक्कत पर बिजली विभाग का जेई अपनी ऐंठ में पानी फेरना चाह रहा है या नादानी में यह शोध का विषय है।
ब्लाॅक परिसर में आयोजित विद्युत वसूली कैंप में पहुंचे क्षेत्रीय अवर अभियंता मोहन कृष्ण से एक उपभोक्ता संजय गुप्ता ने शिकायत की कि हर पांच मिनट में बिजली ट्रिप कर जाती है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वसूली के साथ-साथ इस मामले पर भी ध्यान दे ंतो मोहन कृष्ण का पारा चढ़ गया। बोले आपूर्ति सुधारने के लिए हमारे चेयरमैन से मिलो या सीएम से, हमने इसका ठेका नही ले रखा। बिल जमा नही किया तो कनैक्शन कटवाकर जेल भिजवा दूंगा। जेई की इस बेहूदगी पर लोग भड़क उठे। किसी तरह सज्जन लोगों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच अधिशाषी अभियंता जायजा लेने के लिए आये। उनसे जब जेई के व्यवहार के बारे में बताया गया तो उन्होंने खेद व्यक्त किया और कहा कि जेई को इस तरह के बोलचाल से बचना चाहिए। मैं उससे बात करूगां तब लोग शांत हुए।

Leave a Reply