27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। बालिका के साथ दुराचार में वांछित को कदौरा पुलिस की व्यूह रचना के कारण गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया है कि आरोपी कदौरा कस्बे के बम्हौरी मोहल्ला निवासी जितेंद्र पुत्र धनपत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बराबर पीछे लगी थी। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक रुद्रकुमार सिंह को उसके हरचंदपुर तिराहे पर होने की सूचना मिली। उन्होंने हमराहियों के साथ जाकर उसे घेर लिया। नतीजतन जितेंद्र को पुलिस के सामने समर्पण करना पड़ा।

Leave a Reply