जालौन-उरई। रेल लाओं आंदोलन के लिए चल रहे क्रमिक अनशन के 21 वें दिन समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव सहित प्रमुख लोगों की टीम ने आसन जमाया।
सिद्धार्थ यादव, आरिफ सिददीकी, बब्लू बाबा, कुलदीप यादव, कृष्णा ताम्रकार, शाहरुख, माधव द्विवेदी और राजा ताम्रकार को राजीव माहेश्वरी ने माल्यार्पण कर विधिवत् अनशनी आसन पर बैठाया। इस दौरान समाजसेवी विनय माहेश्वरी ने कहा कि वे भी तन-मन-धन से आंदोलन में भागीदारी करेंगे। इसके लिए साथियों सहित अनशन पर बैठने का भरोसा उन्होंने दिलाया।
इसके पूर्व रविवार को अनशन पर बैठे मित्र मंडल के महेंद्र वर्मा, रविंद्र साहू, हेमंत कुमार, रविंद्र वर्मा और मनोज कुमार का चिकित्सकों द्वारा मेडिकल चेकप किया गया। वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता मधुप्रकाश श्रीवास्तव ने इसके बाद जूस पिलाकर उक्त सत्याग्रहियों का अनशन समाप्त कराया। अनशनकारियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री चैनसुख भारती ने कहा कि वे भी जी-जान से आंदोलन के साथ हैं। सांसद भानुप्रताप वर्मा ने हमारे साथ विश्वासघात किया है। जब तक रेल लाइन नही मिल जाती तब तक वे आंदोलन को गति देते रहेंगे।







Leave a Reply