लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में धर्मकांटा के पास समर्पण वरिष्ठ जन परिषद में आयोजित होली मिलन समारोह में कलाकारों ने बुन्देली गीतों से समां बांध दिया।
सरस्वती वंदना हे माई कंठ में भर दे राग, गववा दे फाग, माई शारदा भवानी रे गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। अखिल भारतीय तुलसी साहित्य अकादमी भोपाल मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.मोहन तिवारी एवं बुन्देली शाखा के अध्यक्ष डा.लक्ष्मी सहाय ने वरिष्ठ साहित्यकार डा.रमाकांत श्रीवास्तव को तुलसी साहित्य से सम्मानित किया। इसके अलावा बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के अध्यक्ष प्रो.एसके गौड़ व समर्पण के संचालक गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी पीके खरे को भी तुलसी साहित्य सम्मान दिया गया। सम्मानित विभूतियों को साफा बांधकर व अंग वस्त्र, अभिनन्दन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
संस्था के महासचिव देवकीनंदन रावत ने समारोह में पधारे लोगों पर आधारित विशेष फाग गाया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लुप्त हो रही बुन्देली भाषा को ताकत मिलती है। समारोह का संचालन देवकीनंदन शांत, स्वागत पुष्पलता अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन एमके तिवारी ने किया।







Leave a Reply