कोंच-उरई। बिजली विभाग के चेकिंग दल ने आज ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ कर उनके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई अमित शर्मा की बसूली पर निकली टीम ने सख्ती बरतते हुये बिजली चोरी के पांच मामले पकड़े, उन्होंने बताया है कि धर्मेंद्र पटवा पुत्र विनोद गांधी नगर, सत्येन्द्र कुमार पुत्र पूरनलाल वर्मा, मां मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर नदीगांव रोड, राजू सोनी पुत्र मुन्ना लाल गोखले नगर, बालाजी फोटो स्टूडियो अजय गुप्ता पुत्र रामकुमार बस स्टैंड गांधी नगर, रामजी लाल गोस्वामी नया पटेल नगर कांच के मंदिर बाली गली के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply