कोंच-उरई। व्यापार कर अपवेचन की मिल रही खबरों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर व्यापार कर अधिकारियों ने आज कस्बे के दो ट्रांसपोर्टों पर छापामार कार्यवाही की जिसमें बिना कर अदायगी के पकड़े गये माल पर जुर्माना बसूला गया।
कोंच में तमाम ट्रांसपोर्ट कुकुरमुत्तों की तरह गलियों कुलियों में उग आये हैं जिन पर धड़ल्ले से मध्यप्रदेश से माल मंगाया जाता है और व्यापार कर की बड़े पैमाने पर चोरी की खबरें आम हैं। ऐसी ही खबरों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर आज व्यापार कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जयसेन व सीटीओ संदीप श्रीवास ने दो ट्रांसपोर्टों दीपक ट्रांसपोर्ट तथा जयशंकर ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। दीपक ट्रांसपोर्ट पर 78 हजार रूपये का माल ऐसा पकड़ में आया जिसे बिना कर अदायगी के लाया गया था। अधिकारियों ने 28 हजार रूपये जुर्माना बसूला। जयशंकर ट्रांसपोर्ट से 61 हजार जुर्माना बसूल किया गया।

Leave a Reply