कोंच-उरई। एक नवविाहिता आज सुबह लगभग ग्यारह बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गई। महिला को साठ प्रतिशत जली हालत में सीएचसी कोंच लाया गया जहां से उसे झांसी मेडिकल के लिये रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक थाना नदीगांव अंतर्गत ग्राम सिवनी बुजुर्ग के रहने बाले पुष्पेन्द्र जाटव की 21 बर्षीया पत्नी मंजेश आज सुबह जब परिवार के सभी लोग खेतों में कटाई करने गये थे तभी घर में अकेली मंजेश संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह आग से झुलस गई। परिजन उसे इलाज के लिये सीएचसी कोंच लाये जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी के लिये रेफर कर दिया। मंजेश की शादी तीन बर्ष पूर्व हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। मंजेश के पिता का नाम जानकीप्रसाद निवासी ग्राम लौना बताया गया है।








Leave a Reply