उरई। मंगलवार की शाम एक काला विषधर कोतवाली के सामने सड़क पर धरना जमा कर पसर गया जिससे अफरातफरी फैल गयी। लगभग एक घंटे तक इसके कारण यातायात अव्यवस्थित रहा। पुलिस के दरोगा किसी तरह से उसे खदेडऩे का प्रयास कर रहे थे लेकिन वह उनके अरदब में नहीं आया और काफी देर तक टस से मस नहीं हुआ। लोगों की भीड़ सांप के इस नटखट को देखने के लिये सड़क के दोनों ओर काफी देर तक जमा रही। पास के बिजली घर के लोगों का कहना था कि उनके इर्द गिर्द बिल में नाग नागिन दोनों का जोड़ा रहता है। नागिन कहीं निकल गयी थी जिसके आने की बाट जोहता उक्त नाग बाहर आकर सड़क पर जम गया था।

Leave a Reply