30orai01उरई। सिरसा कलार थाने के जखा गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में गृहस्थी का सारा सामान खाक हो जाने से एक परिवार सड़क पर आ गया।
जखा निवासी पीड़िता सियावती के पति स्व. देवीलाल राठौर की पहले ही मौत हो चुकी है। वह और उसके दो लड़के श्रीपाल (28वर्ष) व इंद्रवीर (25वर्ष) मजदूरी करके खर्चा चला रहे थे। मंगलवार की शाम खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। जो देखते ही देखते इतनी प्रचंड हो गई कि परिवार के सदस्य तो किसी तरह से बाहर निकल आये। लेकिन उनका सामान सुरक्षित नही रह सका। अग्निकांड में टीवी, कूलर, सोने-चांदी के जेवरात, पंखा, तीन कंुतल गेहूं व दो कंुतल जौ और कपड़े आदि खाक हो गये।

Leave a Reply