30orai02सिरसाकलार-उरई। घरेलू लाइन में हाईटेंशन का करंट दौड़ जाने से लोगों के घरों के कीमती विद्युत उपकरण जलकर खाक हो गये। लगभग एक दर्जन लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गये हैं जिनमें एक की उपचार के समय ले जाते समय मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जखा में बीती रात लगभग 8 बजे गांव के ट्रांसफार्मर से घरेलू लाइन में तीव्र करंट उतर आया। जिससे पंखा, कूलर, बल्ब, टयूबलाइट आदि उपकरण फुक गये। लगभग एक दर्जन लोगों को करंट के तेज झटके लगे। इनमें बृजेश (20वर्ष) पुत्र टीकाराम भास्कर को नाजुक हालत में न्यू पीएचसी सिरसा कलार प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। रेफर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

Leave a Reply