30orai03उरई। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता संख्या बढ़कर 12 लाख 57 हजार 304 हो गई है। इनमें सर्वाधिक मतदाता उरई सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 42 हजार हैं। जबकि माधौगढ़ में 4 लाख 34 हजार 358 और कालपी क्षेत्र में 3 लाख 80 हजार 947 मतदाता पंजीकृत हैं।
विधानसभा के अगले चुनाव की तैयारी की कवायद शुरू हो गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समय सभी विधानसभा क्षेत्रों में उपयुक्त मतदेय स्थल स्थापित करने की कार्रवाई चलाई जा रही है। माधौगढ़ में 516, कालपी में 473 और उरई में 482 जिले में कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव के लिए 1451 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के निर्धारण में विसंगतियां दूर करने के लिए भारत चुनाव आयोग ने सभी राजनैतिक दलों से सहयोग प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया है।
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वे बूथ स्तर पर अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर उनसे फीडबैक प्राप्त करें कि उनका मतदेय स्थल सुविधाजनक निर्वाचन की दृष्टि से असंगत तो नही है। अगर मतदेय स्थल का भवन जीर्णशीर्ण हो, अगर मतदान क्षेत्र के बाहर मतदेय स्थल स्थापित हो गया हो, अगर किसी गांव या क्षेत्र के मतदाता को अपने मतदेय स्थल पर मतदान के लिए 2 किमी की दूरी तय करनी पड़ सकती हो जैसी विसंगति से जिला प्रशासन को अवगत करा दें तांकि मतदेय स्थल को बदला जा सके।
उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखे कि कोई मतदेय स्थल निजी भवन में स्थापित नही किया जा सकता और प्रत्येक मतदेय स्थल का दायरा 20 वर्ग मी. से अधिक हो। यदि यह मानक पूरा नही होता तो भी मतदेय स्थल में परिवर्तन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों के बीएलओ को प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जायेगी। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, माकपा नेता डाॅ. प्रभुदयाल, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कमलाकांत वर्मा के अलावा सभी एसडीएम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply