30orai04उरई। अल्पसंख्यक शादी अनुदान के 3 लाख 30 हजार की अवशेष बजट से 30 और आवेदकों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। यह जानकारी इस बाबत हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने दी।
अल्पसंख्यक शादी अनुदान के लिए जिले को 11 लाख 60 हजार रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इसमें से 8 लाख 30 हजार रुपये का वितरण आवेदकों को पहले ही हो चुका था। अवशेष बजट के लिए 39 और आवेदन प्राप्त हुए लेकिन 30 आवेदक ही पात्र पाये गये। इनमें उरई तहसील में 15, कालपी तहसील में 6, जालौन तहसील में 1, कोंच तहसील में 5 और माधौगढ़ तहसील में 3 आवेदक शामिल हैं। बजट के सापेक्ष आवेदकों की कमी के कारण 30 हजार रुपये लैप्स हो सकते हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आवेदक की न्यूनतम आय सीमा का दायरा बढ़ा दिया गया है। इसके मुताबिक ज्यादा आवेदन प्राप्त किये जायें तांकि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक लाभार्थियों को सहायता दी जा सके। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य, विधायक संतराम कुशवाहा, बसपा नेता राजेश जाटव और कांग्रेस नेता अशोक द्विवेदी मौजूद रहे।

Leave a Reply