30orai11जालौन-उरई। रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन की जानकारी बहिन मायावती जी को भी है। सत्र चलने पर वह इस मुद्दे को राज्यसभा में अवश्य उठाऐंगी। यह बात बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि ने क्रमिक अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए कही।
रेल आंदोलन हेतु गठित समिति द्वारा चल रहे क्रमिक अनशन के 23वें दिन ग्राम हरदोई राजा के किसान बंधू राजा विशाल सिंह के नेतृत्व में नीलू सिंह यादव, का. हनुमंत सिंह राजावत, जगदीश यज्ञिक, चंद्रमोहन यज्ञिक, रामेश्वर दयाल तिवारी, राजू सिंह सेंगर, राहुल गौतम एवं रविन्द्र सिंह के अलावा पांच वर्षीय अनशनकारी नितिन यादव को बसपा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि एवं जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इसके पूर्व 22वें दिन के अनशनकारियों को पूर्व मंत्री श्री अकबर अली, बसपा के जोनल कॉर्डिनेटर कमल दोहरे एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ‘पंकज’ ने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अल्ताफ हुसैन, डीवी डिग्री कॉलेज उरई के पूर्व छात्र नेता हैदर अली शहंशाह, दीपू गौतम, अनिल निरंजन, आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि ये आंदोलन क्षेत्र के स्वाभिमान की जंग है। इसे पाने के लिए उनकी पार्टी जनता के इस यज्ञ में अपनी आहूति प्रदान करने को तैयार है। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि ने कहा कि इस आंदोलन की पूरी जानकारी बहिन मायावती को है एवं सत्र चलने पर वो इस मुद्दे को राज्यसभा में अवश्य उठाएंगी। इस मौके पर अशोक यादव, जर्रार कादरी, सलीम मंसूरी, शिवनरायण वर्मा, थोपन यादव, गौरीश द्विवेदी, अशफाक राईन, अहमद राईन तूफानी, सामीर अली, नरेश सोनी, अनुराग निरंजन, नितिन प्रधान, अकरम सिद्दीकी, इकबाल मंसूरी, सफीक राईन, लालजी गुप्ता, प्रदुम्न इटहिया, राहुल गुप्ता, मनोज रिछारिया, डाॅ. रमेश, इमरान अंसारी, किशनलाल कौशल, जगदीश प्रधानाचार्य, केशव दुबे, हरिश्चंद्र यादव, बारे कक्का, वसीम हक, उवैश अली, पूरन जाटव आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सांसद की थू-थू पांच वर्षीय बालक भी अनशन पर
रेल लाओ स्वाभिमान चलाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे क्रमिक अनशन के 23वें दिन पांच वर्षीय बालक नितिन यादव भी अनशन पर बैठा। उसकी उम्र भले ही छोटी हो लेकिन नगर में रेल लाइन आए इसको लेकर उसका यह जज्बा किसी बड़े व्यक्ति से कम नहीं है। उसने बताया कि नगर व क्षेत्र को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए वह क्रमिक अनशन पर बैठा है।
छात्र कांग्रेस ने भी दिया समर्थन
छात्र कांग्रेस ने भी रेल आंदोलन को अपना समर्थन देेन की घोषणा की। उरई से आए एनएसयूआई के जिला प्रवक्ता अभिषेक पाठक ने कहा कि रेल लाओ समिति द्वारा नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए जो आंदोलन चलाया जा रहा है उसमें छात्र कांग्रेस हर संभव सहयोग करेगी। इसके अलावा उरई में प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के लिए भी वह हर संभव सहयोग देंगे। इस मौके पर पवन पटेल, मंत्री बाल्मीकि, राजेंद्र राजपूत, रामलखन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply