30orai05उरई। पूरनपुरा में मंगलवार को हुई युवती की मौत का मामला और सनसनीखेज हो गया है। दुष्कर्म के कोशिश विफल होने पर गुस्से में आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसे जिंदा जला दिया था। आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है।
रामपुरा थाने के उक्त गांव में कल एक महिला की जलकर मौत के मामले में पहले बताया गया था कि उसने खुद छेड़छाड़ से तंग आकर आत्मदाह किया था। लेकिन थानाध्यक्ष राजाभइया ने आज बताया कि महिला के साथ घर में घुसकर गांव के ही चंद्रभान ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जब वह महिला के जोरदार प्रतिरोध की वजह से कामयाब नही हो पाया तो उसने कुछ देर बाद अपने पुत्र अरविंद के साथ आकर घर के अंदर महिला को जिंदा जला दिया। राजाभइया ने बताया कि चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया गया है, अरविंद की तलाश जारी है।

Leave a Reply