उरई। कुठौंद पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दरोगा संतोष सिंह को खबर मिली कि एक जगह जुआ खेला जा रहा है, उन्होंने मौके पर दबिश दी। इस दौरान अन्य जुआरी तो भाग निकले लेकिन शौकीन पुत्र रहीश और मुखिया पुत्र हसन सिंह को पुलिस ने दबोच लिया। फड़ से 400 रुपये और दोनों की जामा तलाशी में 350 रुपये नगद बरामद किये गये। दोनों का चालान गैम्बलिंग एक्ट में कर दिया गया है।







Leave a Reply