30orai06उरई। इंद्रा नगर में अबोध बालिका से छेड़छाड़ कर रहे वृद्ध को मोहल्ले वालों ने जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
उक्त मोहल्ले में रामसिया गुप्ता (62वर्ष) किराये के कमरे में रहता है। वह फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता है। आज उसने टाॅफी देने के बहाने एक बालिका को कमरे के अंदर बुलाया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। मोहल्ले के किसी आदमी ने यह देख लिया जिससे भीड़ इकटठी हो गई। लोगों ने जमकर वृद्ध को पीटा। बताया गया है कि वृद्ध आये दिन मोहल्ले की किसी न किसी बालिका को फुसलाकर कमरे में बुला लेता था और उससे अश्लील हरकत करता था। पुलिस ने मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply