30orai12कोंच-उरई। पिछली 2 मार्च से बंद सर्राफा कारोबार शुरू होने की फिलहाल कोई सूरत नहीं बनती दिखाई दे रही है, लगभग 29 दिनों से कारोबार बंद किये सर्राफों और स्वर्ण आभूषण निर्माताओं ने आंदोलन और भी तेज कर दिया है और कमोवेश रोज ही धरना प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा उगल रहे हैं। बीती शाम उन्होंने सड़कों पर आकर जबर्दस्त प्रदर्शन किया और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुये मशाल जुलूस निकाल कर चंदकुआ चैराहे पर धरना दिया जिसके चलते आवागमन भी काफी देर प्रभावित रहा। बाद में मौके पर पहुंचे सुरही चैकी इंचार्ज दिनेश यादव ने जैसे तैसे उन्हें समझा बुझा कर वहां से हटाया तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।
मौजूदा बजट में सोने के आयात पर एक्साइज ड्यूटी बढाये जाने के विरोध में सर्राफा कारोबारी बंदी पर डटे हैं और उनके कारोबार ठप होने से उन छोटे कारीगरों जो या तो दिहाड़ी पर आभूषण निर्माण में खपे हैं या फिर अपनी छोटी छोटी दुकानें खोले रोजमर्रा छोटामोटा काम करके अपने परिवारों का भरण पोषण करते हैं, के सामने रोटी का संकट गहराता जा रहा है। बीती शाम सैकड़ों की संख्या में स्वर्ण कारोबारी सर्राफा बाजार से हाथों में मशालें लेकर निकल पड़े, वे कमल का फूल, मेरी भेल जैसे नारे भी लगा रहे थे। मशाल जुलूस लवली चैराहा, स्टेट बैंक होता हुआ चंदकुंआ पहुंचा जहां वे धरने पर बैठ गए। धरने की बजह से आम यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा, यहां तक कि एट रोड पर लगी आग बुझाने जा रही दमकल की गाड़ी भी इस जाम के झाम में फंस कर रह गई। सूचना पर सुरही चैकी इंचार्ज दरोगा दिनेश यादव मौके पर पहुंचे और आरजू मिन्नत करके बमुश्किल जाम खुलवाया। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष रामकपूर स्वर्णकार और मंत्री महेन्द्र सोनी लला ने कहा कि सरकार के इस फैसले ने सर्राफों के हितों पर कुठाराघात किया है और इस मसले पर वह देश के सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन के जरिये तब तक सहयोग करते रहेंगे जब तक कि सरकार अपना फैसला बापिस नहीं ले लेती है। इस दौरान रामकपूर, महेन्द्र सोनी, नरोत्तम स्वर्णकार, सूर्यदीप सोनी, पवन खिलाड़ी, विष्णु सोनी, आनंद, धीरज खोहा, कुलदीप सोनी, कमलेश कौशल, दीपक वोहरा, शैलेन्द्र पटेल, महेन्द्र सिरसा, परशुराम, सोनू तारबाले, जगदीश सर्राफ, चंदू सोनी, मनीष कौशल, आलोक कपूर, प्रवीण सोनी, सूरज बंगाली, दिनेश चंद्र, संजीव बॉबी, राकेशकुमार, मनोज चंदेरिया, अवधेश डीढा, रविकांत सोनी, संतोष सोनी, अंकुश सोनी, अवधेश सोनी, रामरतन चंदेरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply