30orai13 30orai14कोंच-उरई। शासन और शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज सभी परिषदीय विद्यालयों में विद्यालय उत्सव समारोह मनाया गया जिसमें बच्चों के रिपोर्ट कार्ड के साथ साथ उत्कृष्ट परिणाम देने बाले बश्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कोंच ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोंच स्थित बस स्टैंड कोंच में भी आसपास के कई स्कूलों के बच्चों को बुला कर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि लक्ष्य सामने रख कर बच्चों को अपनी पढाई पर ध्यान देना चाहिये तभी अपेक्षित परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को तीन लोग सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं, माता-पिता और गुरूजन। यह लोग बच्चों को जिस सांचे में ढालना चाहें उसमें ढल सकते हैं और बच्चों के लिये यही तीन भगवान होते हैं जो घर से लेकर विद्यालयीय शिक्षा और संस्कारों के प्रति जबाबदेह होते हैं। उन्होंने इस मंच के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोकने की दिशा में लोगों को प्रेरित किया।
खंड शिक्षाधिकारी अजितकुमार यादव की अध्यक्षता और पूर्व शिक्षक चंद्रशेखर निरंजन के विशिष्ट आतिथ्य में संजोये गये इस कार्यक्रम का संचालन विनोद सोनी ने किया। केके यादव, शालिनी अग्रवाल, राममूर्ति मिश्रा, मनीष राठौर, प्रदीप प्रजापति, चंद्रकांत, संगीता अग्रवाल, राजेश कुमार आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों को रिपोर्ट कार्ड के साथ पारितोषिक भी प्रदान किये गये। एसडीएम ने बश्चों से सीधा संवाद स्थापित करते हुये उनसे उनका लक्ष्य कि क्या बनना चाहते हो, पूछा जिसके जबाब में बच्चों ने अपनी स्वाभाविक बुद्धि कौशल से दिये गये जबाबों में किसी ने पायलट तो किसी ने डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, शिक्षक, पुलिस आदि सेवा में जाने की बात कही।
उधर, विद्यालय उत्सव समारोह के अन्तर्गत विकास खण्ड नदीगांव के तीतरा न्याय पंचायत के कन्या प्राथमिक, प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भेंड़ में ब्लॉक सह समन्वयक कृष्णकांत वाजपेयी के संरक्षण में ग्राम प्रधान भेंड़ मानसिंह कुशवाहा द्वारा कक्षा 5 के बालक/बालिकाओं को परीक्षाफल वितरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बश्चों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने का अनवरत प्रयास शिक्षकों को करना होगा, साथ ही विद्यालय संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने का प्रयास उनका होगा जिससे अशिक्षा रूपी राक्षस का बध हो सके। ब्लॉक नदीगांव के सह समन्वयक कृष्णकांत वाजपेयी ने कहा कि जनपद जालौन के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा उठाये गये सार्थक प्रयासों का परिणाम आज समूचे जनपद में विद्यालय उत्सव समारोह एवं फेयरवेल पार्टी वर्ष 2016-17 के रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है। अब आगे स्कूल चलो अभियान को सभी को मिलकर सफल बनाना है जिसके लिये खंड शिक्षा अधिकारी नदीगांव ने रणनीति तैयार कर ली है, इसका अनुपालन प्रत्येक शिक्षक को करना होगा। इस अवसर पर प्रतिमा निरंजन, संगीता निरंजन, अनिल कुमार राठौर, रामप्रकाश वर्मा, रामबाबू निरंजन, प्रीती उदैनिया, मुकेश बाबू, इंदिरा पटैरया, नूतन शुक्ला, मेघा द्विवेदी समेत ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply