0 सहकारिता मंत्री ने लखनऊ में सम्मानित किया अध्यक्ष व सचिव को
31orai14कोंच-उरई। कोंच की सहकारी समिति को प्रदेश भर में अव्वल होने का सम्मान खुद सहकारिता मंत्री द्वारा प्रदान किया जाना न सिर्फ कोंच या जनपद जालौन बल्कि समूचे बुंदेलखंड के लिये गौरव और गर्व की बात है। यह सम्मान मिला है यहां की किसान सेवा सहकारी समिति जुझारपुरा को। प्रदेश शासन के सहकारिता मंत्री शिवपालसिंह यादव, प्रबंध निदेशक यूपी कोऑपरेटिव यूनियन आलोकसिंह तथा प्रमुख सचिव सहकारिता एवं आयुक्त निबंधन विजयसिंह द्वारा संयुक्त रूप से गत रोज समिति के अध्यक्ष प्रतिपालसिंह गुर्जर बट्टू भैया तथा सचिव जयनारायण झा को यह पारितोषिक प्रदान किया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया सहकारी पुरस्कारों को पाने की कड़ी में प्रदेश का पहला पुरस्कार एलएसएस जुझारपुरा को दिया गया है। राज्य स्तर पर प्रदेश की पैक्स समितियों को वित्तीय वर्ष 2014-15 में सहकारी आंदोलन को गति और सबलता प्रदान करने के उद्देश्य से उनके उत्कृष्ट क्रिया कलापों, व्यवसाय, प्रबंधन एवं अन्य कार्यों की उपलब्धियों के आधार पर प्रदेश में पहला पुरस्कार पाने बाली यह समिति बाकई सहकारिता आंदोलन में रचनात्मक रूप से अपनी महती भूमिका निभा रही है और यह पुरस्कार इसके कर्मचारियों की ईमानदार मेहनत का प्रतिफल ही माना जा रहा है। इससे पहले यह समिति जिला और मंडल स्तर पर भी स्थान पा चुकी है और अबकी दफा प्रदेश स्तर पर यह सम्मान इसकी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को संबल प्रदान करेगा। इस मिले सम्मान के लिये पूर्व जिपं अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, रवीन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, अतुल यादव, सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्रसिंह, घनश्याम अनुरागी, सरनामसिंह यादव, दीपराज गुर्जर, सुरेन्द्रसिंह सचान, बालजी गुर्जर कैलिया, शत्रुघ्नसिंह चैहान, क्रय विक्रय अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, छोटू टाइगर आदि ने इसे जिले के लिये उपलब्धि बताते हुये समिति को बधाई दी है।

Leave a Reply