कोंच-उरई। नगर में होली मिलन समारोहों का क्रम लगातार जारी है। स्वर्णकार समाज का होली मिलन समारोह बीती शाम यहां केलादेवी मंदिर में हुआ जिसमें समाज के लोगों ने जहां चंदन लगा कर होली की परंपरा का निर्वहन किया तो वहीं समाज के साहित्यकारों और कवियों ने अपनी बेजोड़ प्रस्तुतियां देकर होली मिलन को और भी आनंदमय बना दिया।
दरअसल, यह समय स्वर्णकार समाज के सांगठनिक चुनाव का चल रहा है और हर वह व्यक्ति जो इस चुनाव में अपनी दिलचस्पी दिखा रहा है, किसी न किसी बहाने विरादरी के लोगों का सामीप्य पाने का प्रयास करने में लगा है। कल शाम आयोजित होली मिलन समारोह स्वर्णकार समाज का तीसरा होली मिलन है जो प्रतापनगर स्थित केलादेवी मंदिर में संयोजित किया गया। चतुर्भुज चंदेरिया व अनिल कपूर स्वर्णकार द्वारा आयोजित होली मिलन की अध्यक्षता रामरूप पंकज ने की, मुख्य अतिथि विद्याराम खिलाड़ी रहे जबकि संचालन संजय सिंघाल ने किया। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर भगवान मुरली मनोहर के साथ चंदन और फूलों की होली खेलने के बाद सजातीय बंधुओं के साथ होली खेली और पर्व की बधाई दी। कवि भास्कर माणिक्य, रामकृष्ण वर्मा, नरेन्द्रमोहन मित्र, छोटेलाल, दिनेश मानव, नरोत्तम स्वर्णकार, नंदराम भावुक, उमेश सोनी, प्रमोद स्वर्णकार, राजू कंचन, वीरेन्द्र, मंजुल मयंक, सूर्यदीप सोनी आदि ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर होली मिलन का आनंद बढाया। इस दौरान गंगाराम अध्यापक, रूपेश, पवन खिलाड़ी, गौरव, विनोद, प्रह्लाद, शैलेष, रामकपूर, राजकपूर, रामरतन चंदेरिया, अखिलेश दबकर, राजेन्द्र खूजा, परशुराम चंदेरिया, विनोद घुरा, दिवाकर समेत सैकड़ों स्वर्णकार बंधु मौजूद रहे।






Leave a Reply