कोंच-उरई। पिछले एक माह से कारोबार बंद किये सर्राफों और स्वर्ण आभूषण निर्माताओं ने जारी आंदोलन में आजसड़कों पर आकर वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुये उनकी शव यात्रा निकाली और बाद में लवली चैराहे पर उक्त शव को फूंक दिया। सोने पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाये जाने के विरोध में सर्राफा कारोबारी बंदी पर डटे हैं और उनके कारोबार ठप होने से उनके परिवारों के सामने फाकाकशी की नौबत बनती जा रही है।
आज दोपहर में सैकड़ों की संख्या में सर्राफा कारोबारी बाजारों में प्रदर्शन करते दिखे, आज उन्होंने और भी उग्र प्रदर्शन किया तथा केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की शव यात्रा निकाली और लवली चैराहे पर शव फूंक दिया। इस दौरान वे केन्द्र की मोदी सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ तमाम अनर्गल प्रलाप कर रहे थे। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष रामकपूर स्वर्णकार और मंत्री महेन्द्र सोनी लला ने कहा कि सरकार जब तक बडी हुई एक्साइज ड्यूटी वापिस नहीं लेती है तब तक उनका कारोबार बंद रहेगा, फिर चाहे भुखमरी की नौबत ही क्यों न आ जाये। उन्होंने भी माना कि इस बंदी के कारण छोटे कारोबारी या हाथ मेहनत करने वालों की स्थिति खराब होती जा रही है, लेकिन फिलहाल उनके समक्ष बंदी के अलावा और कोई विकल्प भी नहीं है। इस दौरान नरोत्तम स्वर्णकार, सूर्यदीप सोनी, पवन खिलाड़ी, बिष्णु सोनी, आनंद, धीरज खोहा, कुलदीप सोनी, कमलेश कौशल, दीपक वोहरा, शैलेन्द्र पटेल, महेन्द्र सिरसा, परशुराम, सोनू तारबाले, जगदीश सर्राफ, चंदू सोनी, मनीष कौशल, आलोक कपूर, प्रवीण सोनी, सूरज बंगाली, दिनेशचंद्र, संजीव बॉबी, राकेशकुमार, मनोज चंदेरिया, अवधेश डीढा, रविकांत सोनी, संतोष सोनी, अंकुश सोनी, अवधेश सोनी, रामरतन चंदेरिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply