0 सरकारी जनसंपर्क कार्यालय पर मुर्दाबाद के नारे
0 निषेधाज्ञा तोड़कर कलेक्ट्रेट में दो घंटे तक धरना
उरई। रेल बजट में नई रेल लाइन बिछाने में जालौन कस्बे का नाम शामिल न होने से सांसद के खिलाफ भड़के यहां के लोगों द्वारा एक महीने से चलाये जा रहे आंदोलन ने सोमवार को उग्र रूप ले लिया। जालौन कस्बे से जिला मुख्यालय पर आये सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने निषेधाज्ञा लागू होने की परवाह न करते हुए कलेक्ट्रेट में दो घंटे तक धरना दिया। जिसमें विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने भी हिस्सेदारी की। इस दौरान प्रदर्शन से रोकने आये सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना और सीओ जंग बहादुर सिंह से प्रदर्शनकारियों से तींखी झड़पे हुई। प्रदर्शनकारियों के तेवर देख प्रशासन को आखिर बैकफुट पर जाना पड़ा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जालौन में रेल लाओ आंदोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी ने किया। धरने में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम पाल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुप्रकाश श्रीवास्तव, कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर, शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी, कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह चैहान, भाकपा माले के काॅ. रामसिंह के अलावा जालौन से आये कांग्रेस नेता सामीर अली, प्रद्युम्न दीक्षित, असलम खान एडवोकेट, राजीव श्रीवास्तव कुसमरा आदि शामिल हुए। बाद में प्रशासन के बुलावे पर स्टेशन प्रबंधक वीएन गुप्ता ने कलेक्ट्रेट में आकर प्रदर्शनकारियों से मंडल रेल प्रबंधक के नाम ज्ञापन ग्रहण किया।
बाद में गौरीश द्विवेदी ने कहा कि अगर 15 दिन के अंदर जालौन से रेल लाइन गुजारने की घोषणा सांसद भानुप्रताप वर्मा ने नही करवाई तो वे लोग पहले डीआरएम कार्यालय और उसके बाद रेल मंत्रालय के सामने प्रदर्शन कर उनका और रेलमंत्री सुरेश प्रभु का पुतला फूंकेगे। उन्होंने कहा कि इस मुददे पर जालौन में 27 दिन से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गों और पार्टियों के नेता शामिल हो चुके हैं। फिर भी सांसद भानुप्रताप वर्मा ने उनके बीच आने की जहमत तक नही उठाई। उन्होंने कहा कि स्वयं के साथ-साथ सरकार के जन विरोध का कारण बन रहे सांसद के अहंकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संज्ञान में लेना चाहिए।
सांसद कार्यालय के सामने प्रदर्शन
धरना शुरू करने के पहले प्रदर्शनकारियों ने पुराने डीआरडीए भवन के परिसर में बने सांसद के सरकारी जनसंपर्क कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भीड़ ने इस दौरान जमकर भानुप्रताप वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाये। जालौन से आये भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को भी इस प्रदर्शन में शामिल देखा गया।





Leave a Reply