ट्रक के टक्कर मारने से दो बच्चे घायल

उरई। कालपी में उरई बस स्टैण्ड के पास बेकाबू ट्रक ने दो बच्चों को बुरी तरह कुचल दिया। इनमें से एक बच्चे को हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है।
गुरुवार को दोपहर में सड़क पार कर रहे अनमोल (12वर्ष) पुत्र प्रदीप कुमार और पीयूष (9वर्ष) पुत्र अजय कुमार को सामने से रफ्तार में आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसी बीच भीड़ ट्रक के पीछे दौड़ी जिससे ट्रक मौके पर ही छोड़कर चालक भाग निकला। बाद में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायल बच्चों में अनमोल को हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है। उधर कालपी के लोगों ने बताया है कि उक्त प्वाइंट पर आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लोगों के कई बार मांग करने के बाद भी कोई कारगर इंतजाम नही कर रहा। यहां एक सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी लगी रहती है लेकिन वे लोग वाहनों की निगरानी करने की बजाय कुर्सी पर बैठै-बैठै साहबी करते रहते हैं।

Leave a comment