उरई। विक्रम संवत 2073 के शुभारंभ और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डाॅ. बलिराम हेडगेवार की जयंती के उपलक्ष्य में संघ ने आज अपना परंपरागत पथ संचलन टाउन हाॅल से निकाला। इसमें स्वयं सेवक बदले हुए गणवेश की बजाय खाकी पेंट और सफेद शर्ट के पुराने गणवेश में ही लाठी कंधे पर टिकाये बैंड बाजों के बीच कतारबद्ध ढंग से निकले।
पथ संचलन में स्वयं सेवकों के साथ सांसद भानु प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, जिला संघ चालक संतोष त्रिपाठी, विभाग कार्यवाह ओम नारायण और अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे।
पथ संचलन के उपरांत सिटी सेंटर में सभा आयोजित हुई। जिसमें वक्ताओं ने राष्ट्रवाद का बखान करते हुए कहा कि संघ के स्वयं सेवकों को देश की आन-बान-शान और संस्कृति के लिए मर मिटने के संस्कार दिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ मानव सेवा में भी पूरी दुनियां में संघ का कोई जोड़ नही है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद द्वारा 15 अप्रैल को आयोजित की जा रही शोभा यात्रा को भी पूरे मनोयोग से सफल बनाने की अपील स्वयं सेवकों से की गई।







Leave a comment