उरई। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रामश्री पब्लिक स्कूल ने बच्चों के चैराहे-चैराहे पर शराब के खिलाफ जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित कर अनूठी पहल की।
बच्चों के माध्यम से की जाने वाली निष्कपट अपील ज्यादा कारगर होती है। इसे ध्यान में रखते हुए रामश्री पब्लिक स्कूल ने इस बार अपने विद्यार्थियों के माध्यम् से लोगों को शराब की बुराई से विरत करने के लिए अलग तरह का आयोजन किया। इस क्रम में संवेदनशील कथानक पर आधारित पटकथा तैयार कर अभिनय कुशल बच्चों का कई दिन तक रिहर्सल कराया गया। नतीजा था कि आज जब वे शहर के विभिन्न चैराहों और स्थानों पर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे थे तो उनके मंझे हुए कलाकारों से ज्यादा सधे अभिनय को लोगों ने दांतों तले उंगली दबाकर देखा। बच्चे बोले जब हम लाखों की मोटर गाड़ी में पेट्रोल की जगह मिटटी का तेल डालने की हिम्मत इसलिए नही करते क्योंकि हमें मालूम है कि इससे इंजन खराब हो जायेगा तो फिर शरीर तो अमूल्य है। यह जानते हुए भी कि शराब शरीर के इंजन को खराब करती है हम इसे भीतर क्यों उड़ेलते हैं। कार्यक्रम के संयोजन में अतुल दुबे, शिवाजी, भुवनेश द्विवेदी, गजेंद्र प्रताप सिंह, विवेक, अंबिका आदि शिक्षकों का मुख्य रूप से योगदान रहा।







Leave a comment