उरई। मां खेतों पर कटाई करने गई थी। जिससे घर में अकेली 14 वर्षीय किशोरी को देख पहले से घात लगाये दो शोहदे घुस आये। एक ने बाहर की कुंडी बंद कर दी और दूसरे ने किशोरी के साथ धमका कर दुष्कर्म कर डाला।
कुठौंद थाने के मसगांव में घर में अकेली किशोरी को देख गांव का ही दिनेश पुत्र उमाशंकर घुस आया और उसने किशोरी के साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म कर डाला। इस दौरान उसका दूसरा साथी अश्वनी कुमार पुत्र मनोज कुंडी लगाकर बाहर पहरेदारी करता रहा। घटना के दौरान ही किशोरी की मां मौके पर आ गई जिसे देखते ही अश्वनी तो भाग निकला लेकिन कमरे में से दिनेश यह धमकी देते हुए निकला कि अगर पुलिस को खबर की तो मां-बेटी दोनों को मार देंगे। इसके बावजूद मां अपनी पुत्री को लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने 376, 452 और 506 आईपीसी और पास्को एक्ट के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा दी गई दबिश में दिनेश पकड़ लिया गया है लेकिन अश्वनी फरार है।








Leave a comment