उरई। जिला श्रमजीवी प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश खरकया ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह के तुलसी बिहार कालौनी उरई स्थित आवास पर 10 अप्रैल रविवार को प्रातः 11 बजे श्रमजीवी पत्रकारों की बैठक आहूत की गयी। उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में 21 मई 2016 को तथागत गौतम बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञान समाज के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका विषयक पत्रकारिता संगोष्ठी की रूपरेखा तैयार की जायेगी। संगोष्ठी में जनपद के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ ही प्रदेश एवं देश स्तर के विद्वान पत्रकार वक्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी श्रमजीवी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वह समय से बैठक में उपस्थित होकर उसे सफल बनायें।







Leave a comment