उरई। घर के बरामदे में सो रहे अधेड़ की रात में अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी। हत्यारों ने फरार होने के पहले घटना स्थल के पास रखे टब के पानी से कुल्हाड़ी को धोया तांकि उस पर से खून के निशान मिटा सकें। इसके बाद कुल्हाड़ी वे मौके पर ही छोड़ गये।
रामपुरा थाने के जमालपुरा निवासी गंगाप्रसाद पाल (52वर्ष) बुधवार को रात अपने घर के बरामदे में सोये हुए थे। आधी रात के बाद उनकी पत्नी गुडडी जब शौंच क्रिया के लिए बाहर निकली तो बिस्तर पर खून से लथपथ पति का धड़ देखकर उनकी चींख निकल गई। गंगा प्रसाद का सिर बिस्तर पर एक ओर कटा पड़ा था।
गंगा प्रसाद के दो विवाह हुए थे। पहली पत्नी एक लड़की होने के बाद चल बसी। जिस पर उन्होंने दूसरा विवाह कर लिया। पहली पत्नी की लड़की की शादी वे कर चुके हैं। दूसरी पत्नी गुडडी से उनके दो लड़के मौजसिंह (12वर्ष) और रामसिंह (9वर्ष) हैं। इनके अलावा दूसरी पत्नी से उनकी एक पुत्री संगीता (15वर्ष) नाम की है। जिसका 26 अपै्रल को विवाह होना था। वे इसी की तैयारी में जुटे थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ महेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष राजा भइया ने जमालपुरा पहुंचकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को टटोला लेकिन अभी तक कोई काम का सुराग उन्हें नही मिल पाया।







Leave a comment