27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। समाजवादी पेंशन के 1601 लाभार्थी फ्राड मिले समाज कल्याण अधिकारी घासीराम प्रजापति ने उनके नाम आॅनलाइन सूची से डिलीट करा दिये हैं। इसके बाद उनके द्वारा प्राप्त की गई पेंशन की रिकवरी की भी तैयारी की जा रही है।
समाजवादी पेंशन योजना में पात्रता के बारीक परीक्षण के बावजूद नटवर लालों की घुसपैठ नही रोकी जा सकी। नाम से शाकाहारी होते हुए भी पैनेपन में उस्ताद समाज कल्याण अधिकारी घासीराम ने जब इनके कागजातों का बारीकी से अवलोकन किया तो धोखाधड़ी उनकी निगाह से बचे न रह सकी। आय प्रमाण पत्र सहित कई कागजात फर्जी लगाकर 400 रुपल्ली महीने की पेंशन के लिए उन्होंने अपना ईमान गिराने में हिचक महसूस नही की। लेकिन पकड़े जाने के बाद उन्हें सूची से बहुत बेआबरू होकर निकलना पड़ा।
इसी बीच शासन ने जनपद में समाजवादी पेंशन का लक्ष्य बढ़ा दिया है। इसके तहत 40 हजार और लोगों को पेंशन स्वीकृत की जानी है। इनमें 31 हजार पेंशन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दी जायेगी। पिछली सूची में प्रतीक्षारत आवेदकों को वरीयता के आधार पर इसके तहत लाभांवित किया जायेगा। लेकिन शहरी क्षेत्र के लिए नये सिरे से पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने पड़ेगें। गौरतलब है कि पेंशन के लिए अधिकतम् आय सीमा भी बढ़ा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए यह लगभग 40 हजार रुपये सालान और शहरी क्षेत्र के लिए लगभग 56 हजार रुपया सालाना कर दी गई है।

Leave a comment