उरई। उच्चतम् न्यायालय और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 9 अपै्रल को लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में होने जा रहा है। जिला मुख्यालय पर वृहद लोक अदालत की अध्यक्षता प्रभारी जिला जज नंदलाल करेंगे। कोंच, कालपी और जालौन स्थित वाहय अदालतों में इसी दिन निर्धारित प्रातः 10 बजे के समय से लोक अदालत शुरू होगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव पीयूष तिवारी ने दी।





Leave a comment