शकील अहमद को 12 अप्रैल को होगा आईपीएस अवार्ड

उरई। जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद की 12 अप्रैल को पदोन्नति हो जायेगी। आईपीएस अवार्ड होने के साथ उनके किसी जिले में जिला पुलिस प्रमुख बनने का रास्ता साफ हो जायेगा।
12 अप्रैल को प्रदेश के कई अपर पुलिस अधीक्षकों की पदोन्नति के लिये विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक लखनऊ में आयोजित होने जा रही है। इसमें जिन नामों को हरी झंडी दी जानी है उनमें जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद भी शामिल हैं। इस खबर से जिले के प्रमुख लोगों की ओर से उन्हें अभी से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। डीपीसी की संस्तुति भारत सरकार में पहुंचने के बाद पदोन्नत अधिकारियों को आईपीएस अवार्ड किये जाने की अधिसूचना प्रकाशित की जायेगी। जिसके तत्काल बाद सम्बन्धित अधिकारियों को जिला पुलिस प्रमुख या इसके समकक्ष पदों पर पदस्थ किया जायेगा। चर्चा है कि शकील अहमद को आईपीएस अवार्ड होते ही पदोन्नति की पहली पोस्टिंग के बतौर किसी जिले में एसपी बनाया जाना तय है।

Leave a comment