उरई। गेंहू की कम उपज देखकर एक किसान ने शनिवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव निवासी छबीले (58 वर्ष) आज अपने खेत पर हो रही गेंहू की थ्रेसरिंग देखने गया था। नाममात्र की उपज और बेहद पतला दाना देखकर इस दौरान उसका मन खट्टा हो गया और वह अवसाद में डूब गया। दूसरे लोग उसकी भावनाओं को नहीं जान सके। वह खेत से सीधा रेल पटरी की ओर निकल गया। वह कुछ देर पटरी के पास खड़ा रहा और इसी बीच जैसे ही ट्रेन वहां से गुजरी उसने अचानक छलांग लगा दी जिससे लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही उसके शरीर के परखच्चे उड़ गये। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाये।







Leave a comment