करमेर रोड पर खेत काट रहे दंपति पर खूंखार हमला

उरई। करमेर रोड पर अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहे दंपति पर अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया जिससे उन्हें कई जगह गम्भीर चोट आयी है।
इन्दिरा नगर मोहल्ला निवासी शिवराज सिंह (55 वर्ष) अपनी पत्नी सावित्री (50 वर्ष) के साथ करमेर रोड पर अपने खेतों पर कटाई करने गये थे। इसी दौरान पहुंचे हमलावरों ने लाठी डंडों से उन्हें अंधाधुंध मारना शुरू कर दिया। पिटाई के कारण सावित्री के पैर में फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।

Leave a comment