उरई। कुशीनगर एक्सप्रेस में एक यात्री को अज्ञात जहरखुरान ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। अचेत यात्री को जीआरपी द्वारा उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सागर मध्यप्रदेश निवासी ओमप्रकाश तिवारी (60 वर्ष) किसी कार्य से बिहार गये थे। वे कुशीनगर एक्सप्रेस से घर जाने के लिये लौट रहे थे। रास्ते में जहरखुरान ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और उनके कपड़े, मोबाइल व 5000 रुपये नगद चुराकर चंपत हो गया।







Leave a comment