10orai09जालौन-उरई। बंगरा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कमसेरा चौराहे पर बने एक होटल में जा घुसा। जिसमें होटल तहस नहस होने के साथ ही एक होटलकर्मी घायल हुआ।
शनिवार रात्रि लगभग ढाई बजे बंगरा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कमसेरा चौराहे पर स्थित रामकुमार सिंह के होटल में जा घुसा। जिससे पूरा होटल तहस-नहस हो गया। जिससे उसका हजारों का नुकसान हो गया। तो वहीं, होटल के अंदर सो रहा होटल कर्मी कल्लू (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेंढऱ थाने की पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है।

Leave a comment