10orai04उरई। कालपी पुलिस ने पांच बकरी चोर पकड़ लिये। पुलिस ने जिस मार्शल जीप में चोरी की बकरियां लादकर ले जायी जा रही थीं उसे और आरोपियों की एक बाइक को भी जब्त कर लिया है।
कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राठौर को खबर मिली थी कि बकरी चोरों का एक गिरोह चुराई गई बकरियां मार्शल में लादकर राजघाट के पास से गुजर रहा है। उन्होंने मौके पर घेराबंदी कर ली और जैसे ही जीप आयी उसे रोक लिया। इसी बीच फोर्स ने जीप को फालो कर रहे बाइक सवार तीन लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम मनोज कुमार, रजनीकांत, अखिलेश दुबे, मनोज धानुक और जितेन्द्र बाल्मीकि बताये गये हैं। पांचों आरोपी कुठौंद के रहने वाले हैं और उन्होंने कुठौंद से ही इन बकरियों को चुराया था। यह जानकारी पत्रकारों को सीओ मनोज गुप्ता ने दी।

Leave a comment