जालौन-उरई। मार्च के महीने के वेतन में एक दिन की कटौती का विरोध करते हुए ब्लाॅक ग्राम विकास अधिकारी संघ के तत्वावधान में ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास खंड परिसर में कार्य वहिष्कार कर पूरे दिन धरना दिया।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के नेता हरीश कुमार राठौर ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी ने गत् 16 मार्च को आयोजित समाजवादी विकास दिवस के समय ग्रामीणों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी न बता पाने को ग्राम विकास अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया था। जिसके संबंध में ग्राम विकास अधिकारियों ने उन्हें बाजिब स्पष्टीकरण भी दे दिया था। इसके बावजूद वेतन बिल बनाने में 16 मार्च का वेतन काटा जा रहा है। इस उत्पीड़न को ग्राम विकास अधिकारी सहन नही करेंगे। धरने के माध्यम् से जिला प्रशासन से हमारा कहना है कि अगर वेतन काटने की जिद है तो हमें पूरे मार्च महीने का वेतन नही लेना।
धरने में हरीश कुमार राठौर के अलावा प्रमोद कुमार स्वर्णकार, सुरेश चंद्र, मनोज कुमार, किरन राय, रामाधार, सुरेंद्र पाल सिंह, आरके गोयल, जेपी गुबरेले, वीरपाल सिंह सेंगर, अखिलेश कुमार शर्मा, धर्मनारायण मिश्रा, हरेंद्र सिंह सेंगर, महेश चंद्र द्विवेदी, पीके कश्यप, केसी आनंद आर इसरत अली आदि शामिल रहे।






Leave a comment